फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कबड्डी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीत वापस लौटी खिलाड़ियों का किया स्वागत

Fri, 24 Jan 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों। एनजे इंटर काॅलेज की तीन छात्राओं के राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर गांव वापस लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। तीतरों के ग्राम महंगी स्थित नारायण जनता इंटर काॅलेज की कक्षा 12 की छात्रा ज्योति, कक्षा 10 की छात्रा नैना व अशिंका ने करनाल में हुई नेशनल कबड्डी में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा के प्रशिक्षक जयराज सिंह जादौन ने बताया कि उनकी टीम ने हरियाणा की बालिकाओं की सीनियर टीम को 16 अंक से पराजित करके प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। हरियाणा के खेलकूद विभाग के अधिकारियों ने विजयी टीम को ट्राॅफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए हैं। इस मौके पर प्रबंधक मनोज चौधरी व प्रधानाचार्य नरेश चंद चमौली, ग्राम प्रधान जोगेंद्र सिंह, रविश कुमार, धर्मवीर सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें