स्टेडियम में बैठे बोक्सिंग खिलाडी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। करीब 11 माह बाद स्टेडियम में अभ्यास के लिए खिलाड़ी लौटने लगे हैं। खिलाड़ियों को कोविड-19 से बचाव के लिए सावधानियां अपनाते हुए अभ्यास करने को कहा गया है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण चलते हैं, मगर कोविड-19 के चलते स्टेडियम में मार्च 2020 से प्रशिक्षण बंद है। चूंकि मैदान पर सिंथेटिक ट्रैक बनाने का कार्य चल रहा है। इस वजह से भी मैदान बंद था। इनके अलावा स्टेडियम में प्रशिक्षण को अभी तक अनुमति नहीं मिलना और खेल प्रशिक्षकों का नवीनीकरण नहीं होना भी प्रशिक्षण बंद रहने की वजह हैं। मगर अब सिंथेटिक ट्रैक का आधार तैयार होने की वजह से वह दौड़ने के लायक हो गया है, जिसकी वजह से कुछ खिलाड़ी अपने आप ही स्टेडियम में लौटने लगे हैं और अभ्यास में जुट गए हैं।
इनमें एथलेटिक्स के साथ ही बॉक्सिंग आदि के खिलाड़ी भी शामिल हैं। उधर, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि अभी स्टेडियम में प्रशिक्षण बंद है। मगर कुछ खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंच रहे हैं, जिन्हें कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाते हुए अभ्यास करने को कहा गया है।
स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी- फोटो : SAHARANPUR