सहारनपुर। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सफाईकर्मी अधिकारियों से मिलने शुक्रवार को नगर निगम पहुंचे। संघ ने कोरोना से जान गवाने वाले सफाईकर्मी के परिजनों के लिए मुआवजे और नौकरी की मांग की। कर्मचारियों की अन्य समस्याएं भी रखी।
जिलाध्यक्ष अविनाश बिरला ने बताया कि निगम के संविदा सफाईकर्मी रवि पुत्र नरेश निवासी इंदिरा कॉलोनी की कोरोना से मौत हो गई थी। सरकार ने घोषणा की थी कि यदि किसी कर्मचारी की जान कोरोना से जाती है तो उसके परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी, लेकिन रवि के परिवार को अभी तक कुछ नहीं मिला है, जबकि नगर निगम बोर्ड की कार्यकारिणी समिति की बैठक में भी इस पर सहमति बन चुकी है। उन्होंने आश्रित परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग की। इसके अलावा आउट सोर्सिंग पर काम कर रहे कर्मचारियों को पूरा वेतन देने तथा सफाई कर्मियों की भर्ती में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण आदि की भी मांग उठाई। इस मौके पर राजकुमार जौलान, अमित गौर, आशु बिरला, तनुज चौधरी, रोहित वाल्मीकि, नाथीराम, मोनू, विशाल, सुमित, संजय, विक्की, अनीस, सागर, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
-------
50 गज के भवनों मुक्त रखने की मांग
सहारनपुर। अखंड भारत विकास पार्टी के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद ने नगर निगम क्षेत्र में 50 वर्ग गज से कम क्षेत्रफल के भवनों को टैक्स से मुक्त रखने की मांग की है। नगर निगम पहुंचे शमीम ने बताया कि नगर निगम नए भवनों पर भी कई-कई साल के टैक्स लगाकर बिल भेज रहा है, जबकि नए भवनों पर तब से टैक्स लगे, जब से नगर निगम बोर्ड का गठन हुआ है। उनके साथ साजिद अली, इमरान, नवनीत कुमार, श्याम कुमार, गुलजार, नफीस मलिक, मुनीर मलिक, चंचल यादव आदि शामिल रहे।