सहारनपुर। राज्य हैपकिडो प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। इसमें प्रदेश भर के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर पदक के लिए जोर आजमाइश की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने किया। उन्होंने प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों को खेल भावना को बनाए रखते हुए प्रदर्शन करने की अपील की। इसके बाद अलग-अलग भार के मुकाबले कराए गए। 30 किलोग्राम भार में संस्कार जैन, 34 किलोग्राम भार में अथर्व, 42 किलोग्राम भार में सोनम, 46 किलोग्राम भार में कीर्ति कश्यप, 46 किलोग्राम भार में लक्ष्मी, 48 किलोग्राम भार में अपरीदा अली, 50 किलोग्राम भार में उपेश कुमार, 52 किलोग्राम भार में नाजिया, 55 किलोग्राम भार में देव कुमार पाल, 62 किलोग्राम भार में खुशी, 65 किलोग्राम भार में वंश गोस्वामी, 82 किलोग्राम भार में मयंक विजेता रहे। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उत्तर प्रदेश हैपकिडो एसोसिएशन के महासचिव अमनदीप यादव, लाल धर्मेंद्र प्रताप, रविकांत धीमान, रश्मि टैरेंस, आकाश राव, मुकेश जाटव, राजेंद्र कुमार, शिवांगी, सोनम, शालिनी आदि मौजूद रहीं।