फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के चार साल पूर्ण होने पर होंगे भव्य कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर आज से भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्य कार्यक्रम गांधी पार्क एवं जनमंच सभागार में होगा, जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शामिल रहेंगे। इन्हीं कार्यक्रमों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी बाबूलाल मीणा ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि कार्यक्रम बेहतर ढंग से होने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा कर कहा कि योजनाओं में कोई भी पात्र लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। निर्माण कार्यों की किसी प्रतिष्ठित तीसरे पक्ष से जांच कराई जाए। समय से कार्य पूर्ण न करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को दंडित किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं वाले सभी कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना वायरस के वैक्सीनेशन में तेजी लाने, कोविड-19 गाइडलाइन से आम जनता को जागरूक करने और मॉस्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
यह होंगे कार्यक्रम
- 19 मार्च (आज) प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर विकास पुस्तिका का विमोचन होगा और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगेगी।
- 20 मार्च को सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन होगा।
- 21 मार्च को प्रत्येक विकास खंड में मिशन किसान कल्याण के तहत किसान मेले लगेंगे, जबकि नगर निकाय क्षेत्रों में व्यापारियों एवं लघु उद्यमियों के लिए चलाई योजनाओं के लाभार्थियों को टूल किट एवं ऋण वितरण के साथ ही सम्मानित भी किया जाए।
विज्ञापन

- 22 मार्च को मिशन शक्ति के तहत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर सम्मेलनों का आयोजन होगा। इनमें विभिन्न योजनाओं में ऋण वितरण, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री विवाह योजना में लाभार्थियों को लाभान्वित कराया जाएगा।
- 23 मार्च को मिशन रोजगार के तहत जिला पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में प्रधानमंत्री स्टार्ट अप योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आदि के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

- 24 मार्च को मिशन श्रमिक कल्याण के तहत विकास खंडों में रोजगार मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें