फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बास्केट बॉल प्रतियोगिता में खेलती छात्राएं। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जेवी जैन कॉलेज में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पांच टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन कई मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में ब्लैक पैंथर टीम ने ब्लू कैट टीम को 12-5 से हराया। दूसरे मैच में ब्राउन टाइगर टीम ने ग्रीन लैपर्ड टीम को 11-10 के अंतर से पराजित किया। तीसरे मैच में व्हाइट लॉयन टीम ने ब्लू कैट टीम को 11-9 से हराया। चौथे मैच में ब्लैक पैंथर टीम ने ब्राउन टाइगर टीम को 14-8 के अंतर से हराया। पांचवें मुकाबले में व्हाइट लॉयन टीम ने ग्रीन लैपर्ड टीम पर 18-8 के अंतर से जीत हासिल की। छठे मैच में ब्राउन टाइगर टीम ने जीत पाई। सातवें मैच में ग्रीन लैपर्ड टीम ने ब्लैक पैंथर टीम को हराया। मुकाबलों में महिला खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायकों में रिषभ, नीशू राणा, पंकज, अनुभव रहे। प्रतियोगिता के शेष मुकाबले सोमवार को होंगे। जिसके बाद समापन होगा। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. संदीप गुप्ता, आशीष आदि मौजूद रहे।

जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बास्केट बॉल प्रतियोगिता में खेलती छात्राएं।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें