फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
14 और 15 अगस्त को रणजी, अंडर-25 और अंडर-19 के खिलाड़ियों के कराए गए ट्रायल
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रणजी टीम, अंडर-19 और अंडर-25 टीमों के लिए जनपद में 14 और 15 अगस्त को ट्रायल कराए गए। दो दिन चले ट्रायल में करीब 246 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टीम का हिस्सा बनने को खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमखम दिखाया। चयनित खिलाड़ियों की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा निर्देशों के अनुसार सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल मैदान पर ट्रायल हुए। एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान ने बताया कि 14 अगस्त को अंडर-25 और रणजी के लिए ट्रायल हुए। अंडर-25 के लिए 68 और रणजी के लिए 28 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनकर्ता के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व रणजी खिलाड़ी संजीव जखमोला रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के शारीरिक और तकनीकी पक्ष को परखा। 15 अगस्त को अंडर-19 खिलाड़ियों का चयन ट्रायल हुआ। इसमें 150 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से अपना हुनर दिखाने का प्रयास किया। कई खिलाड़ियों ने गति के साथ स्विंग का भी प्रदर्शन किया, जबकि बल्लेबाजों ने भी कलात्मकता के साथ बल्लेबाजी की प्रदर्शन किया। सचिव ने बताया कि चुने हुए खिलाड़ियों की घोषणा जल्द की जाएगी। चुने गए खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से सूचना दी जाएगी। ट्रायल से पहले मैदान पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, पुण्य गर्ग, राजकुमार राजू, पल्ली कालरा, परविंदर सिंह, साजिद उमर, राकेश शर्मा, सैयद मशकूर, विक्की चौधरी, आमिर कुरैशी, रणधीर कपूर, राजीव गोयल टप्पू, संजय, विनय, सचिन, अर्जुन कुमार, रवीश राठी, तनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें