फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
हमजा खान का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। सहारनपुर रोड पर निर्माणाधीन दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर पानी का छिड़काव कर रहे टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने टैंकर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे निर्माणाधीन हाईवे पर निर्माण कंपनी के टैंकर द्वारा पानी का छिड़काव किया जा रहा था।। इसी बीच सहारनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप से ग्राम आभा निवासी नावेद खान का 14 वर्षीय पुत्र हमजा खान बाइक पर अपनी मामी शाइन खान पत्नी शोयब खान को बैठाकर निकला, जैसे ही हमजा पेट्रोल पंप से आगे निकला तो पानी का छिड़काव कर रहे टैंकर चालक द्वारा टैंकर को पीछे किया तो बाइक सवार किशोर उसकी चपेट में आकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा गंभीर हालत में हमजा को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक किशोर कक्षा 9 वीं का छात्र था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो छात्र के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए शव को अपने साथ घर ले गए।उधर थानाध्यक्ष ने बताया कि राहगीरों ने चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें