फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में छाए हरियाणा और दिल्ली के खिलाड़ी

विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित जूनियर नेशनल कुराश प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में छाए हरियाणा और दिल्ली के खिलाड़ी
विज्ञापन

सहारनपुर। राष्ट्रीय जूनियर कुराश प्रतियोगिता डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई, जिसमें कई राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन हरियाणा और दिल्ली के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा और राष्ट्रीय कुराश महासंघ के अध्यक्ष रवि कपूर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दोनों मेहमानों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विक्रांत कश्यप ने बताया की प्रतियोगिता में 26 राज्यों के 450 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जबकि 30 निर्णायक पहुंचे हुए हैं। रवि कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय निर्णायक परीक्षा का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश भर से 52 परीक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। राष्ट्रीय तकनीकी सचिव राहुल व्यास, कोषाध्यक्ष शिवाजी सोलंकी, राज्य उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, मोहित, किरण, तरुण भोला, दिव्यांश, अरुण, देवेंद्र, राजीव कश्यप, सोमबीर, राकेश, नीना, लाल धर्मेंद्र प्रताप, रविकांत धीमान, अजीत पाल, राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन का परिणाम
वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय
44 किलोग्राम सिमरन (हरियाणा) खुशबू (उत्तर प्रदेश) स्मृति (दिल्ली) व रवीना (राजस्थान)
55 किलोग्राम अनीता (हरियाणा) साक्षी (हरियाणा) अक्षिता (पंजाब) व भूमिका (राजस्थान)
63 किलोग्राम रितिका (हरियाणा) शीनू (हरियाणा) गिन्नी (पंजाब) व आकृति (चंडीगढ़)
70 किलोग्राम प्रेरणा (दिल्ली) शीतल (हरियाणा) रूचि (पंजाब) व आकृति (मध्य प्रदेश)
70 किलोग्राम ज्योति (दिल्ली) कंवरप्रीत (हरियाणा) तान्या (बिहार) व अनु (हरियाणा)

स्टेडियम में आयोजित जूनियर नेशनल कुराश प्रतियोगिता के शुभारंभ में प्रस्तुति देते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

स्टेडियम में आयोजित जूनियर नेशनल कुराश प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें