एसडी इंटर कॉलेज विश्व पृथ्वी दिवस पर रैली निकालते एनसीसी केडेट्स व वन विभाग के अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। न्यू माधव नगर विष्णुधाम में स्थित लिटिल एंजल्स स्कूल में पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। व्यवस्थापक ललिता मंगल ने पृथ्वी दिवस के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों ने वाद विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से बताया कि पृथ्वी पर रहने वाले जीव जंतु, पेड़ पौधे और पर्यावरण को बचाना ही पृथ्वी दिवस का उद्देश्य है। छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अमायरा ने पृथ्वी पर कविता सुनाई। प्रधानाचार्य मनीष मंगल, प्रणेश, तूलिका भंडारी, रोहन, शिवांश, अक्षत, भरत, आर्यन, रचित, सायसा, लवी, दिव्यांशी, गीत, दृष्टि, आराध्या, अवनि, कृष्णा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
जागरूकता रैली निकाली
सहारनपुर। पृथ्वी दिवस पर 26 यूपी बालिका वाहिनी एनसीसी की प्रशासनिक अधिकारी शशि मेहता के निर्देशन में सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने नागरिकों को पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। पोस्टर प्रतियोगिता भी कराई गई। वंशिका प्रथम, काव्यानी द्वितीय, नंदनी अग्रवाल व रविशा तृतीय स्थान पर रही। प्रकृति को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सूबेदार मेजर बिट्टू सिंह भी मौजूद रहे।
माधव नगर स्थित लिटिल एंजलस स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर छात्र छात्राओं द्वारा बनाये गये पोस्ट?- फोटो : SAHARANPUR