फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर में लटकी रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के समस्त प्राथमिक विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की योजना अधर में लट गई है। इसके लिए अलग से बजट न होने की वजह से पूरी तरह प्राथमिक विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जल संरक्षण को लेकर शासन के निर्देशानुसार जिला विकास विभाग और जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र के अलावा विकासखंड साढ़ौली कदीम, मुजफ्फराबाद, पुवांरका, बलियाखेड़ी, सरसावा, नकुड़, गंगोह, रामपुर मनिहारान, नागल, नानौता और देवबंद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने थे। इसको लेकर शासन ने बीते वर्ष अगस्त माह में गाइड लाइन जारी की थी, लेकिन बजट के अभाव में योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है इसके लिए अलग से बजट नहीं दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर से और शहरी क्षेत्र में जनप्रतिनिधि की निधि के अलावा नगर निगम की ओर ओर से प्राथमिक विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने थे। कुछ विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए हैं, लेकिन अलग से बजट न होने की वजह से योजना अधर में लटक गई है।
विज्ञापन

जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने की योजना है, लेकिन अलग से बजट न मिलने की वजह से दिक्कत आ रही है। फिर भी विभाग का प्रयास है कि शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाए जाएं।--------मंशाराम यादव, जिला विकास अधिकारी
---------------------------
जनपद के कुछ ही परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए हैं। ज्यादातर इमारतें पुरानी होने और बजट के अभाव के कारण यह सभी स्कूलों में सिस्टम नहीं लग सका है। भविष्य में शासन के जैसे भी आदेश होंगे उनका अनुुपालन किया जाएगा।----रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें