फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खेत में उतरी श्रद्धालुओं की बस, चपेट में आए बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
बेहट में शाकंभरी देवी रोड पर दुर्घटना के बाद खेत में उतरी बस। स्रोत:राहगीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बेहट। मुजफ्फरनगर से यात्रियों को लेकर शाकंभरी देवी जा रही टूरिस्ट बस बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खेत में उतर गई। हादसे में बाइक पर सवार सोनी (45) निवासी गांव टोडरपुर थाना चिलकाना की मौत हो गई, जबकि उसी के गांव का रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाइक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आई कार को बचाने के प्रयास में हुआ।

शाकंभरी देवी रोड पर गांव चुहड़पुर कलां में बस के चालक ने आगे जा रही बाइक को जैसे ही ओवरटेक किया तो सामने से कार आ गई। कार को बचाने के प्रयास में चालक बस के ऊपर से अपना नियंत्रण खो बैठा और बाइक में टक्कर मारते हुए बस सड़क किनारे एक खेत में उतर गई। हादसे में बाइक पर सवार रवि व सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी। हादसे से सहमे बच्चों और महिलाओं को ग्रामीणों से बस से उतारकर अन्य वाहनों से सिद्धपीठ भेजा, जबकि घायलों को 108 एम्बुलेंस से बेहट सीएचसी भिजवाया गया। यहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां सोनी की उपचार के दौरान मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर हादसे की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बेहट में शाकंभरी देवी रोड पर दुर्घटना के बाद खेत में उतरी बस। स्रोत:राहगीर

बेहट में शाकंभरी देवी रोड पर दुर्घटना के बाद खेत में उतरी बस। स्रोत:राहगीर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें