फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिसंबर को सीएमओ कार्यालय पर धरना देंगे फार्मासिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन से जुड़े फार्मासिस्ट चार दिसंबर को सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। बृहस्पतिवार को हुई एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जीएस भंडारी और मंत्री पीएन डंगवाल ने संगठन की एकता को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवर्ग के उच्च पदों का वेतनमान तथा पद योग्यता एवं कार्य दायित्व के अनुरूप वेतन नहीं मिल रहा है। इसे लेकर उनमें रोष है। बैठक में मौजूद फार्मासिस्ट समुदाय ने प्रभार भत्ता बढ़ाने, पदनाम परिवर्तित करने, औषधियों का नुस्खा लिखने का अधिकार देने, उपकेंद्रों व वेलनेस सेंटर पर तैनात किए जाने वाले सीएचओ की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता में डिप्लोमा फार्मेसी और बैचलर फार्मेसी को शामिल करने सहित कई मांग रखीं। बैठक में सुनील डोभाल, एसएस असवाल, रमाकांत, सुधीर गुप्ता, एसके अवस्थी, शैलेेशपुरी, विकास गुप्ता, हरपाल सिंह, संजय मित्तल, रणदीप पुंडीर, ब्रह्मनंद, अजय वर्मा, अनिल पंवार, निर्भय जैन, जेएस कलूड़ा, भूपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें