फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 26 जनवरी से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

Tue, 14 Jan 2025 01:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
कोर्ट रोड पर बिना हेलमेट पर पेट्रोल भरवाते वाहन चालक
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला प्रशासन ने हेलमेट लगाए बिना बाइक और स्कूटर चलाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश किए कि बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चलाने वालों को पेट्रोल ना दिया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि सभी पेट्रोल पंप स्वामी सात दिनों के अंदर अपने प्रांगण में इस आश्य के बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाएं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से किसी भी दशा में ऐसे किसी भी दो पहिया वाहन को पेट्रोल ना दिया जाए। इसके चालक और सहयात्री ने हेलमेट ना पहना हो। साथ ही पेट्रोल पंप परिसर में लगा सीसीटीवी कैमरा हमेशा चालू रहे।
इससे किसी प्रकार का विवाद होने पर सीसीटीवी फुटेज को देखकर आवश्यक निर्णय लिया जा सके। उन्होंने कहा कि यह निर्णय हेलमेट नहीं पहनने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले मौतों पर अंकुश लगाने के लिए किया गया है। सभी बाइक चालक भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप हेलमेट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें