कोविड़ सेंटर में डयूटी देते डा कलीम व डा महेश शर्मा
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डीएम अखिलेश सिंह और सीएमओ डॉ. बीएस सोढी की अपील पर निजी चिकित्सकों ने कोविड सेंटर में सेवा शुरू कर दी है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. कलीम अहमद और डॉ. प्रवीण शर्मा ने शनिवार और रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड सेंटर में सेवा दी।
डॉ. कलीम ने बताया कि सहारनपुर में कोरोना से मौतें हो रही हैं। बीते करीब एक माह में दो दर्जन से अधिक मौतें हो चुकी हैं। मौतों पर अंकुश लगाने डीएम और सीएमओ ने निजी चिकित्सकों से आगे आने की अपील की थी। डीएम ने चिकित्सकों से सुबह और शाम एक-एक घंटा कोविड सेंटर में देने को कहा था। जिसको मानते हुए डॉ. कलीम और डॉ. प्रवीण शर्मा ने शनिवार और रविवार को सेवाएं दी। उन्होंने ड्यूटी कर रहे डॉ. राजीव कुमार और डॉ. रणजीत कुमार के साथ मिलकर कार्य किया। डॉ. कलीम का कहना है कि चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि सेवा भी है, जिसे सहारनपुर के चिकित्सक बखूबी समझते हैं। समय-समय पर जरूरत पड़ने पर निजी चिकित्सक सरकारी अस्पताल में भी सेवा देते रहे हैं। उन्होंने अन्य चिकित्सकों से भी आगे आने की अपील की।