नृत्य प्रतियोगिता में किया कला का प्रदर्शन
सहारनपुर। मानसी अभिनय गुरुकुल द्वारा आयोजित रंग महोत्सव 2021 उत्सव ए रंगमंच के तहत शुक्रवार को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उसमें 50 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का परिणाम शनिवार को घोषित होगा।
शहर में गोशाला रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में इस कार्यक्रम का आगाज बृहस्पतिवार को हुआ था। पहले दिन गायन प्रतियोगिता हुई, जिसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। मुंबई से आई प्रसिद्ध गायक आस्था शर्मा ने सुंदर गीत गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की।
वहीं, शुक्रवार को दूसरे दिन नृत्य प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ योगेश दहिया, प्रवेश चौधरी, रामकृष्ण भारती, योगेश पवार, कप्तान सिंह और सुनील चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कलाकारों ने प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। रीत छाबड़ा, आंचल, सायला, हर्ष शर्मा, स्पर्श भारद्वाज, वृंदा, विशु छाबड़ा, अदीबा, अयान अरोड़ा, शिवांगी, अंशिका, अद्विका, शिवंाश, निशांत, हिमांशु आदि ने प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में करण चौहान, शिवानी भार्गव, शीतल त्यागी शामिल रहे। मानसी अभिनय गुरुकुल के अध्यक्ष केके गर्ग ने बताया है कि आयोजन कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए किया जा रहा है। शाहजहांपुर, देहरादून, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और बरेली आदि स्थानों की टीम आकर अपने नाटकों का मंचन कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं का परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन आदित्य शर्मा और अभि धीमान ने किया। इस दौरान रितिका कंबोज, योगेश धीमान, स्वाति सुहेल, अल्ताफ, अजहर, शानू, आकाश राठौर, शुभम शर्मा ,नीरज ,शामली, राकेश, अर्पित, मिट्ठू आदि मौजूद रहे।