फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रति व्यक्ति आय दस फीसदी बढ़ी, 97.99 हजार रुपये वार्षिक पर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
- वर्ष 2022-23 में जनपद में प्रति व्यक्ति आय थी 88 हजार रुपये वार्षिक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। जनपद की प्रति व्यक्ति आय में दस फीसदी की वृद्धि हुई है। वर्ष 2023-24 में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 97,997 हो गई है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में सहारनपुर प्रदेश में 13वें स्थान पर पहुंच गया है। नियोजन विभाग के अर्थ एवं संख्या प्रभाग के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं।
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022-23 में जिले की तात्कालिक जनसंख्या के अनुसार प्रति व्यक्ति आय 88,948 रुपये थी। इसी तरह जिले का सकल घरेलू उत्पाद वर्ष 2022-23 में 41,365.18 करोड़ रुपये था। वर्ष 2023-24 में यह बढ़कर 45,942.21 करोड़ रुपये हुआ। सहारनपुर सकल घरेलू उत्पाद के मामले में प्रदेशभर में वर्ष 2022-23 में 14वें स्थान पर था। इसमें छलांग लगाते हुए यह 2023-24 में 13वें स्थान पर पहुंच गया। जनपद के घरेलू उत्पाद सूचकांक में 11.1 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश के कुल राज्य घरेलू सकल उत्पाद में 25,62792 करोड़ में सहारनपुर का योगदान 1.79 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ऐसे तय होती है प्रति व्यक्ति आय

जेवी जैन डिग्री कॉलेज के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. हरवीर सिंह चौधरी ने बताया कि प्रति व्यक्ति आय का आंकलन जिले के सकल घरेलू उत्पाद और उस वर्ष की आबादी के अनुपात का औसत निकालकर लागू होता है। किस वर्ग की कितनी आय है, इसका पता नहीं चल पाता। ऐसे में कुछ लोगों की आय औसत से कम तो कुछ की अधिक हो सकती है। जिले में उत्पादित सभी वस्तुओं, सेवाओं के मूल्य का जोड़ जिला जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) कहलाता है। जीडीपी किसी देश, प्रदेश या जिले की सीमा के भीतर निश्चित अवधि में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं के मौद्रिक मूल्य को कहते हैं। ये जिले के आर्थिक परिदृश्य और निवेश के प्रोत्साहन के आंकलन पर निर्भर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें