रामपुर मनिहारान में जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
रामपुर मनिहारान। दिल्ली हाईवे पर बुधवार की देर शाम एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसके चलते भैयादूज लेकर जा रहे लोगों को जाम में फंसने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी। शाम करीब सात बजे दिल्ली हाईवे पर रेलवे फाटक के पास जाम लग गया जिसके बाद दोनों तरफ वाहन फंस गए।
भैयादूज का त्योहार होने के कारण रामपुर मनिहारान बस स्टैंड से रेलवे फाटक तक करीब एक किलोमीटर तक की दूरी में वाहन फंसे रहे। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।