फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला बंजारान में पेयजल आपूर्ति बंद होने से लोग परेशान

विज्ञापन
नगर पंचायत के टैंकर से पानी भरती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
मोहल्ला बंजारान में पेयजल आपूर्ति बंद होने से लोग परेशान
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कस्बे के मोहल्ला बंजारान स्थित रजबहे की पटरी पर रहने वाले लोगों के घरों में करीब एक महीने से नगर पंचायत द्वारा दी जाने वाले पानी की सप्लाई बंद है। प्रचंड गर्मी में बिना पानी के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रभावित परिवारों की महिला बाला देवी, शबासो, शीला, लीलावती, सुनीता, कुसुम, अंजू, मन्तलेश आदि का कहना है कि करीब एक महीने से नगर पंचायत द्वारा दी जाने वाली पानी की सप्लाई उनकी गली में न होने से बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम को एक प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर नगर पंचायत ने पानी का टैंकर भेज दिया था। आरोप है कि नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी ने समस्या के समाधान के बारे में कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। नगर पंचायत के ईओ रामचंद्र मौर्य ने बताया कि जल्द ही पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें