फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों की मनमानी को लेकर अभिभावकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। माध्यमिक विद्यालय विभिन्न तरह के शुल्क के नाम पर अभिभावकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। नाराज अभिभावकों ने खानआलमपुरा में बैठक की। वसूली करने वाले विद्यालयों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग जिला विद्यालय निरीक्षक से की।
विज्ञापन

ठाकुर नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि महानगर के कई माध्यमिक विद्यालय पीटीए के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। जिन कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त है। उनसे भी 1,200 रुपये तक जमा कराए जा रहे हैं, जबकि उसकी कोई रसीद तक नहीं दी जा रही है। इतना ही नहीं, कुछ प्रधानाचार्यों ने अपने विद्यालयों के नाम के रजिस्टर छपवाए हुए हैं, जिनकी कीमत दस से 20 रुपये होगी, लेकिन 70 से 80 रुपये अभिभावकों से वसूले जा रहे हैं। कई स्कूलों ने प्राइवेट किताबें भी कोर्स में लगाई हुई हैं। जिनमें कमीशन का खेल चल रहा है। चेतावनी दी कि यदि जिला विद्यालय निरीक्षक इन विद्यालयों पर कार्रवाई नहीं करते हैं तो अभिभावक कोर्ट का सहारा लेंगे। बैठक में चौधरी नीरज, सत्येंद्र कुमार, राजू वालिया, सावित्री देवी, शकुंतला देवी, रामकिशन प्रजापति, इदरीस अहमद, जलाउद्दीन, अल्तमश, याकूब, यामीन, सुरेंद्र कपिल, जनार्दर मिश्रा, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
माध्यमिक विद्यालय किसी तरह की अवैध वसूली नहीं कर सकते हैं। वह जो भी पैसा जमा करा रहे हैं उसकी रसीद अभिभावकों को देनी चाहिए। अभिभावकों को भी चाहिए कि वह जितना पैसा जमा कर रहे हैं उसकी रसीद जरूर लें। यदि कोई नहीं दे रहा है तो उसकी लिखित शिकायत करें। विभाग जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें