फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने ली सड़कों पर कूड़ा न डालने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने ली सड़कों पर कूड़ा नहीं डालने की शपथ
विज्ञापन

सहारनपुर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत महानगर के दो वार्डों में ‘मेरा कूड़ा मेरी जिम्मेदारी’ अभियान चलाते हुए लोगों को कूड़ा सड़कों और नालियों में नहीं डालने के लिए समझाया गया। निगम कर्मचारियों को ही कूड़ा देने की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान वार्ड 49 में रैली भी निकाली गई।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम ने आईटीसी मिशन सुनहरा कल से जुड़े उमंग, फोर्स व स्पेस के वालंटियर्स को साथ लेकर वार्ड 11 मवींकला और वार्ड 49 में मोहल्ला मुबारक शाह, चौब फरोशान व बहलवानान आदि में ‘मेरा कूड़ा मेरी जिम्मेदारी’ अभियान चलाया गया। वार्ड 11 में सफाई निरीक्षक अमित तोमर, आईटीसी के प्रोग्राम मैनेजर सचिन कामले व उमंग के मयंक पांडेय ने अभियान के तहत लोगों को बताया कि स्वच्छता के लिए किसी अतिरिक्त साधन की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि संकल्प की आवश्यकता होती है। आप आज से ही संकल्प लें कि सड़क या नाली में कूड़ा नही डालेंगे और निगम के कर्मचारी को ही अपने घर का गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग देंगे। इससे प्रेरित होकर मवींकला के लोगों ने हाथ उठाकर सड़क व नाली में कूड़ा नहीं डालने का संकल्प लिया। एक व्यक्ति पर सड़क पर गंदगी फैलाने के लिए जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 49 मोहल्ला मुबारक शाह, चौब फरोशान व बहलवानान आदि में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने एनजीओ फोर्स के वालंटियर्स के साथ अभियान चलाया। लोगों को कूड़ा प्रबंधन की जानकारी दी। निगम कर्मचारियों ने बैनर व पोस्टर के साथ रैली भी निकाली। अभियान के तहत लोगों को सूखा कूड़ा व गीला कूड़ा अलग-अलग देने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें