फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब्बीरपुर में शोभायात्रा न निकलवाने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन-सरकार से नाराज शब्बीरपुर के लोग
विज्ञापन

सहारनपुर। गांव शब्बीरपुर में संत गुरु रविदास की जयंती पर शोभायात्रा परंपरागत मार्ग से प्रशासन की ओर से न निकलवाने के मामले में एक समाज के लोगों ने रोष जताया। इसके साथ ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को भेजा गया।
विज्ञापन

शब्बीरपुर के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन भेजा। दिलीप सिंह, राजा और मुंशी लाल ने कहा कि शब्बीरपुर में वर्ष 1978 से परंपरागत रास्ते से संत शिरोमणि संत गुरु रविदास जी की शोभायात्रा निकाली जाती रही है, लेकिन इस बार प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर केवल अनुसूचित जाति बस्ती में ही शोभायात्रा निकालने की अनुमति प्रदान की। जिसे अनुसूचित जाति के लोगों ने नकार दिया। प्रशासन की ओर से भारी फोर्स लगाकर परंपरागत रास्ते से शोभायात्रा नहीं निकालने दी। यदि सरकार कानून व्यवस्था का हवाला देकर एक गांव में रविदास जयंती नहीं निकलवा सकती और अपने नागरिकों के धार्मिक स्वतंत्रता के मौलिक अधिकारों की रक्षा नहीं कर सकती तो यह प्रदेश में संवैधानिक संकट का पुख्ता प्रमाण है। ऐसे में सरकार को बर्खास्त किया जाए। इस दौरान राकेश, दल सिंह, अमर जीत, दारा सिंह, अनिल कुमार, विपिन, शुभम, बलबूतरी, निता, नरेशो, संतोष, तारावती, मीनाक्षी, रचना, मनवीर सिंह, मुनेश देवी, ओमवीर, सुरेंद्र, सतेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें