फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की रिहाई के लिए गुर्जर समाज के लोगों ने दी गिरफ्तारी

Fri, 07 Feb 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
कुंवर चैंपियन के समर्थन में दिल्ली रोड पर गिरफ्तारी देते गुर्जर समाज के लोग
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तराखंड में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश शर्मा के बीच विवाद चल रहा है। इसी मामले में बृहस्पतिवार को गुर्जर समाज के लोगों ने प्रणव सिंह चैंपियन का समर्थन करते हुए गिरफ्तारी दी। रिहाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के बैनर तले समाज के लोग दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन पर इकट्ठा हुए। प्रणव सिंह चैंपियन के समर्थन में रणनीति बनाई। प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि केंद्र व उत्तराखंड सरकार से मांग है कि वह कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को रिहा किया जाए। जल्द से जल्द उनकी रिहाई नहीं हुई तो गुर्जर समाज आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। इसके बाद समाज के लोग इकट्ठा होकर हसनपुर चुंगी की तरफ बढ़ने लगे।
थाना सदर बाजार पुलिस हसनपुर चुंगी पर तैनात रही। पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया और हसनपुर चौकी के पास ही रोक लिया। इसके बाद राहुल चौधरी, सुधांशु , विश्वजीत, अरविंद चौधरी, महक सिंह, सत्यम चौधरी, शिवम, कपिल, मोनू, अंकित, प्रवीण चौधरी, मयंक आदि ने गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें