सहारनपुर। 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों को कोरोनारोधी टीका जनपद में आज से लगाया जाएगा। चिकित्सा विभाग द्वारा फिलहाल छह दिन के टीकाकरण का कार्यक्रम तैयार किया गया है, जिसमें प्रतिदिन जिले के 17 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलेगा। हर दिन 3100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 18 से 44 वर्ष की आयु वालों के साथ ही 45 वर्ष और उससे अधिक के लोग भी शामिल हैं। इस लिहाज से छह दिन में 18,600 लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। टीकाकरण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि टीका लगवाने के लिए पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
10 से 15 मई तक का टीकाकरण कार्यक्रम
ब्लॉक टीकाकरण केंद लक्ष्य
बलियाखेड़ी सीएचसी सुन्हेटी खड़खड़ी 200
पुवांरका सीएचसी पुवांरका 200
पुवांरका सीएचसी हरोड़ा 100
साढौली कदीम सीएचसी साढौली कदीम 200
मुजफ्फराबाद पीएचसी मुजफ्फराबाद 150
देवबंद सीएचसी देवबंद 200
नागल सीएचसी नागल 200
रामपुर मनिहारान सीएचसी रामपुर 100
नानौता सीएचसी नानौता 100
नकुड़ सीएचसी नकुड़ 200
गंगोह सीएचसी गंगोह 200
सरसावा सीएचसी सरसावा 200
सरसावा मेडिकल कॉलेज 100
नगर नेहरू मार्केट 250
नगर यूपीएचसी आवास विकास 100
नगर यूपीएचसी अशोक विहार 200
नगर जिला अस्पताल 400
45 वर्ष और उससे अधिक आयु वालों के साथ ही 18 से 44 वर्ष वालों का टीकाकरण भी दस मई से शुरू हो रहा है। छह दिन का कार्यक्रम तैयार किया गया है, जिसमें 18,600 लोग लाभान्वित होंगे। टीकाकरण की तैयारी पहले से पूरी कर ली गई है।
डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ।