फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों के रूप में जहर खा रही यूपी की जनता: साहब

विज्ञापन
सर्किट हास में पत्रकारो से वार्ता करते सभापति साहब सिंह सैनी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों के रूप में जहर खा रही जनता : साहब सिंह
विज्ञापन

सहारनपुर। एमएलसी साहब सिंह सैनी ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरी लगातार बढ़ रही है। यूपी की जनता खाद्य पदार्थों के रूप में जहर खा रही है, जो चिंता का विषय है। वर्ष 2014-15 में 38 प्रतिशत मिलावट की रिपोर्ट आई थी, जो 2017-18 में बढ़कर 51 प्रतिशत हो गई है। सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। तीन बार नमूने फेल होने पर व्यापारी का खाद्य पदार्थ बनाने का लाइसेंस रद्द किया जाए।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान साहब सिंह सैनी ने बताया कि विधान परिषदीय समिति प्रदेश के प्रत्येक जिले में खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावटखोरी को रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर रही है। लोगों को मिलावट रहित और स्वास्थ्य वर्धक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। केंद्रीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मिलावटी खोरी में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है। मिलावट रोकने में अधिकारियों की लापरवाही साफ उजागर हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार 68.07 प्रतिशत दूध नकली बिक रहा है। मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी संज्ञान ले चुका है। मिलावट खोरी करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। अधिकारी सिर्फ कागजी कार्रवाई कर मिलावट खोरी कम होने का दावा करते हैं। दस-दस बार नमूने फेल होने पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस संबंध में वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे। इस दौरान एमएलसी राकेश यादव, परवेज अली, रामवृक्ष सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें