फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती के बाद भी मनमानी कर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू में गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। बावजूद इसके लोग लापरवाही छोड़ने को तैयार नहीं हैं। पुलिस-प्रशासन की ओर से कोरोना के प्रति नागरिकों को जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन सुबह मिलने वाली छूट के दौरान बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह मिली छूट के दौरान चौक फव्वारा, सब्जी मंडी, मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, दालमंडी पुल, चौकी सराय के बाजारों में लोगों भारी भीड़ देेखने को मिली है। दुकानों पर लोग गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए खरीदारी कर रहे थे। न ही दुकानदार गाइडलाइन का पालन कर रहे और न ही नागरिक कोरोना के प्रति गंभीर नजर आ रहे। ऐसी ही स्थिति हकीकतनगर, नुमाइश कैंप, कंबोह का पुल, चिलकाना रोड, कोर्ट रोड, बाजोरिया रोड पर देखने को मिली।
उल्लंघन करने वालों पर जारी रहेगी कार्रवाई: एसपी सिटी
पुलिस की ओर से लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जारी है। सोमवार को पुलिस ने मास्क न लगाने वाले 137 लोगों का चालान कर करीब 38 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसी तरह बेवजह बाहर घूमने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। शाम के समय घंटाघर, दीवानी कचहरी तिराहा, सिविल लाइन पुलिस चौकी, कोर्ट रोड, कल्पना तिराहा, नकुड़ तिराहा, हसनपुर चौक सहित प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कि गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें