फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा बचाने के प्रति जागरूक हुए लोग

विज्ञापन
सुल्तानपुर में लगा सोलर उर्जा का प्लांट - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। आज हम राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मना रहे हैं। बीते पांच सालों में लोग ऊर्जा बचाने के प्रति जागरूक हुए हैं। इसके तहत जिले में बड़ी संख्या में सोलर ऊर्जा प्लांट लगे हैं, जो बिजली बचाने में मुफीद साबित हुए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम और विकास भवन में सोलर ऊर्जा पैनल लगा है। इसी तरह निजी संस्थानों में सोलर ऊर्जा प्लांट चल रहे हैं। सुल्तानपुर के एक स्कूल में बिजली की बचत के लिए 15 किलो वाट का सोलर प्लांट लगाया गया है। प्रबंधक विकास सैनी ने बताया कि सोलर प्लांट लगाने से बिजली का खर्चा काफी हद तक बच रहा है। बिजली व सोलर प्लांट के खर्चे में काफी अंतर है। आज के दौर में बिजली की अपेक्षा सोलर प्लांट लाभदायक साबित हो रहा है। छुटमलपुर की हरिजन कॉलोनी निवासी राव सलमान ने अपने घर पर साढ़े तीन किलो वाट का सोलर प्लांट लगा रखा है। इससे सबमर्सिबल पंप का संचालन किया जा रहा है।
मुफीद साबित हो रहा बिना बैट्री वाला सोलर प्लांट
बिना बैट्री वाला ग्रिड संयोजित रूफटॉप सोलर पावर प्लांट बिजली का बिल बचाने में कारगर साबित हो रहा है। यूपी नेडा विभाग के मुुताबिक जिले में 50 परिवारों के यहां लगे इस प्लांट से 50 से 60 फीसदी तक बिजली का बिल बचा है। इस प्लांट से सोलर विद्युत आपूर्ति की सप्लाई होती है। ग्रिड संयोजित रूफटॉप पावर प्लांट बिजली के मीटर से जुड़ा रहता है, जो दिन के समय अतिरिक्त बिजली बनाता है। इसके साथ ही विद्युत निगम की ओर से आने वाली सप्लाई को रोककर सौर ऊर्जा से तैयार होने वाली विद्युत की आपूर्ति देता है।
विज्ञापन

नलकूपों के लिए भी लगेंगे प्लांट
इसके तहत प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा (पीएम-कुसुम कंपानेंट-सी) योजना के तहत नानौता ब्लॉक की ग्राम पंचायत बड़गांव, जड़ौदापांडा, नानौता, शिमलाना, कुआखेड़ा, गंगोह क्षेत्र के गांव हाजीपुरा, झाड़वन, नकुड़ के गांव फंदपुरी, खेड़ा, खोसपुरा, किशनपुरा, रामगढ़, टॉबर, रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव चकवाली, संभलहेड़ी, पुवांरका क्षेत्र गांव कैलाशपुर में चार-चार एकड़ में सोलर उर्जा प्लांट लगाए जाएंगे। इसके तहत प्रत्येक प्लांट से पांच किलोमीटर के इलाके के किसानों के नलकूप कनेक्शन सौर ऊर्जा से संचालित होंगे।
-सोलर उर्जा के प्रति लोगों में जागरूकता आई है। सरकारी भवनों के अलावा निजी संस्थानों और घरों पर भी लोग सोलर उर्जा प्लांट लगवा रहे हैं, जो बिजली बचाने में मुफीद साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

-आरबी वर्मा, परियोजना प्रभारी, यूपी नेडा

राव सलमान- फोटो : SAHARANPUR

विकास सैनी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें