फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर से ठिठुरे लोग, पारे को भी लगी ‘ठंड’

विज्ञापन
सहारनपुर में ठंड के चलते अपने कार्य को जाता परिवार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शीतलहर से ठिठुरे लोग, पारे को भी लगी ‘ठंड’
विज्ञापन

सहारनपुर। शीतलहर के कारण लोगों की कंपकंपी छूट गई। दिनभर धूप नहीं निकलने से लोग ठिठुरते रहे। जगह-जगह अलाव सेंकते नजर आए। सर्दी का असर बाजारों में भी देखने को मिला, जहां खरीदारों की संख्या बहुत कम रही। बुधवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

जनपद में तीन दिन से ठंड का प्रकोप बना हुआ है। न्यूनतम तापमान पांच-छह डिग्री सेल्सियस के आसपास ही चल रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.06 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप न निकलने से दोपहर तक कोहरा छाया रहा। सुबह से ही शीतलहर ऐसी चली कि देर रात तक जारी थी। वहीं, शहर के प्रमुख बाजारों नेहरू मार्केट, शहीद गंज, रायवाला आदि में अन्य दिनों की तुलना में 30 फीसदी ही खरीदार पहुंचे। दुकानदार हाथ पर हाथ धरे मायूस बैठे रहे। जो खरीदार बाजार में आए, वे भी केवल गर्म कपड़ों जैकेट, जर्सी, टोपी आदि ही खरीदते दिखे। बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है।

सहारनपुर में ठंड के बावजूद अपने कार्य को जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपु में ठंड के चलते अपने कार्य को जाते महिला और बच्चा- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में ठंड के चलते अलाव का सहारा लेते व्यापारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें