फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन एयरबेस में पकड़ा गया तेंदुआ शाहजहांपुर के जंगल में छोड़ा

विज्ञापन
हिंडन एयरबेस से लाया गया तेंदुआ शिवालिक वन परिक्षेत्र में छोड़ा गया। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
हिंडन एयरबेस में पकड़ा गया तेंदुआ शाहजहांपुर के जंगल में छोड़ा
विज्ञापन

सहारनपुर। हिंडन एयरबेस में पिंजरे में कैद हुए तेंदुए को बुधवार को मोहंड रेंज के शाहजहांपुर के जंगल में छोड़ा गया। जांच में तेंदुआ पूरी तरह तंदुरुस्त निकला था।
विज्ञापन

गाजियाबाद वन प्रभाग के हिंडन एयरबेस क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की शिकायत गाजियाबाद वन प्रभाग से की गई थी। शिकायत के बाद मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक के आदेश पर तेंदुए को कैद करने के लिए हिंडन एयरबेस पर पिंजरा लगाया गया था। एक दिन पहले देर रात चार साल का नर तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। इसके बाद तेंदुए को गाजियाबाद से सहारनपुर लाया गया। शिवालिक वन परिक्षेत्र के वन संरक्षक वीके जैन, गाजियाबाद प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी एनपी त्रिपाठी, वन्य जीव प्रतिपालक राजपाल, रेंजर नवरत्न की मौजूदगी में मोहंड रेंज के शाहजहांपुर के जंगल में तेंदुए को छोड़ा गया। वन संरक्षक वीके जैन ने बताया कि तेंदुआ सकुशल था। जांच-पड़ताल के बाद उसे जंगल में छोड़ा गया। वह छलांग लगाकर फुर्ती से वन क्षेत्र की ओर दौड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें