फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतुबपुर में ग्रामीणों ने किया नकुड़-सरसावा मार्ग जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। ग्राम शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर में ग्रामीणों ने यमुना नदी से रेत भरकर ला रहे वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को गांव की मुख्य सड़क जाम कर दी। इससे वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम कुतुबपुर के ग्रामीण गांव के बीच से गुजर रहे नकुड़ - सरसावा मार्ग पर एकत्र हो गए तथा यमुना नदी के किनारे से खनिज भर कर ला रहे खनिज वाहनों को रोककर विरोध जताने लगे। ग्रामीणों ने कहा खनिज से भरे वाहन गांव की सड़कों को तोड़ते हैं और धूल उड़ाते हैं। इससे गांव में रहना दूभर हो गया है, हर वक्त गांव धूल उड़ती रहती है, इससे लोग सांस की बीमारी से ग्रसित होने लगे हैं, वहीं सड़क की दुकानों का तो ये हाल है कि सामानों पर मोटी मोटी धूल की परतें जम गई हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि जब भी खनन ठेकेदारों को इस संबंध में कहा जाता है तो या तो दबंगई दिखाते हैं या पल्ला झाड़ लेते हैं। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगाया। इससे खनिज से भरे वाहनों तथा दूसरी तरफ खाली वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जानकारी मिलने पर खनन ठेकेदार मौके पर आए तथा ठेकेदार ने आश्वासन दिया कि सड़क पर लगातार पानी का छिड़काव कराया जाएगा और सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके बाद ग्रामीण जाम खोलने को राजी हुए।
विज्ञापन

इस संबंध में सरसावा थानाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन यदि ऐसा हुआ है तो वह ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें