अधिकारियों के साथ सफाई व नाला निर्माण कार्यो की समीक्षा करते नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
गंदगी फैलाने वालों से वसूलें जुर्माना : नगरायुक्त
सहारनपुर। जो व्यक्ति शहर में गंदगी फैलाता नजर आए उसको तुरंत पकड़कर जुर्माना वसूला जाए। यह बात नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सफाई कार्यों की समीक्षा के दौरान कहीं। वह सफाई निरीक्षकों की बैठक ले रहे थे।
नगरायुक्त ने शत प्रतिशत घरों से कूड़ा इकट्ठा करने की व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए। घरों से कचरा इकट्ठा करने वाली एजेंसी यदि ठीक से काम ना करे तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने सफाई निरीक्षकों को सफाई व्यवस्था की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। एमआरएफ सेंटरों के सही संचालन के निर्देश दिए। नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने घंटाघर, रायवाला और मानकमऊ क्षेत्र के नालों पर हुए अतिक्रमण की समस्या से नगरायुक्त को अवगत कराया। बैठक में अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, एई दानिश नकवी आदि मौजूद रहे।
------
महिला सशक्तिकरण को रैली निकाली
सहारनपुर। महिला सशक्तिकरण की शृंखला में शुक्रवार को आईटीसी मिशन सुनहरा कल के एनजीओ फोर्स द्वारा नगर निगम के सहयोग से खानआलमपुरा में रैली निकाली गई। इसमें छात्राएं हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारे लगा रही थीं। उन्होंने महिलाओं की बेहतरी के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी। प्रधानाचार्य साधना, सफाई निरीक्षक अमरीश, आईटीसी मिशन सुनहरा कल फोर्स के तबरेज व मुकेश आदि शामिल रहे।