फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में तैयार करना होगा स्मार्ट रोड पर फुटपाथ

विज्ञापन
- लोकेश एम, मंडलायुक्त - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट रोड के कार्य में लेटलतीफी हावी हो रही है। स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में मंडलायुक्त ने भी इस पर नाराजगी जताई। लापरवाही पर कार्यदायी कंपनी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही 15 दिन के भीतर फुटपाथ तैयार करने और विद्युत लाइनें अंडरग्राउंड कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बुधवार को सर्किट हाउस में मंडलायुक्त लोकेश एम की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक हुई। उसमें निर्माणाधीन स्मार्ट रोड को लेकर विशेष चर्चा हुई। चूंकि स्मार्ट रोड पर बिजली की लाइनें अंडरग्राउंड कराई जानी है, लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्य नहीं हुआ है।
मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा कि स्मार्ट रोड बनाने के कार्य एक-एक कर पूर्ण किया जाए। कोर्ट रोड और रेलवे रोड पर पहले एक साइड को स्मार्ट रोड बनाया जाए। उसके बाद दूसरी साइड को छेड़ा जाए। सीवर लाइनों को लेकर भी चर्चा हुई। ज्यादातर जगहों पर सीवर लाइन डालने के बाद मेन हॉल सड़कों के बीच में बना दिए गए हैं। मंडलायुक्त ने भविष्य में मेन हॉल सड़को के किनारे रखने के निर्देश दिए। कई साल से प्रस्तावित मल्टीलेवल कार पार्किंग को लेकर भी चर्चा हुई। अंबाला रोड स्थित बस अड्डा या जुबली पार्क में से किसी एक जगह का चयन करने के निर्देश दिए गए। अगली बोर्ड बैठक में मल्टीलेवल कार पार्किंग पर प्रेजेंटेशन देने के निर्देश दिए। सबसे खास बात स्मार्ट सिटी योजना के तहत हो रहे कार्यों का भुगतान थर्ड पार्टी के निरीक्षण के बिना नहीं करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। बैठक में स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी/मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह, बोर्ड के तमाम सदस्य और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक बनाई जा रही स्मार्ट रोड- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें