फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गर्मी से सूख रही आंखों की नमी, खुजली और दर्द से मरीज परेशान

Tue, 28 Apr 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तेज धूप और गर्मी में आंखों की नमी सूख रही है। आंखों में लालिमा, खुजली, जलन और दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही त्वचा रोग भी परेशान करने लगा है। पिछले कुछ दिनों में इन बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। धूल, तेज धूप, गर्म हवा और प्रदूषण मिलकर आंखों पर असर डाल रहे हैं।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनु तनेजा ने बताया कि गर्मियों में आंखों की नमी तेजी से कम हो रही जाती है। इस कारण से ड्राई आई और एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है। तेज धूप और लू के संपर्क में आने से आंखों की सतह पर असर पड़ता है। जो लोग बिना सलाह के आई ड्राॅप्स का इस्तेमाल कर लेते हैं, इससे स्थिति और बिगड़ जाती है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशु शर्मा का कहना है कि ओपीडी 150 मरीजों की हो रही है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज फंगल इन्फेक्शन के आ रहे हैं। 20 से 25 फीसदी मरीज धूप से एलर्जी के शामिल हैं।
विज्ञापन



नेत्र रोग के मुख्य कारण
- धूल, प्रदूषण और एलर्जिक के संपर्क में लगातार रहना
- तेज धूप और अल्ट्रावाॅयलेट किरणों का सीधा प्रभाव
- गर्म और शुष्क हवा के कारण आंखों की नमी कम होना
- लंबे समय तक मोबाइल और स्क्रीन का उपयोग
- आंखों को गंदे हाथों से बार-बार छूना या मलना

- ऐसे करें बचाव
- धूप में निकलने समय सनग्लास का इस्तेमाल करना
- हाथों की स्वच्छता बनाए रखना और आंखों को बिना वजह न छूना
- आंखों को ठंडे और साफ पानी से समय-समय पर धोना
- पर्याप्त पानी पीकर शरीर को हाइड्रेट रखना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें