सहारनपुर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ते यात्री
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रेलवे द्वारा अमृतसर और जम्मूतवी जाने वाली 14 ट्रेनों के पांच दिनों के लिए रद्द किए जाने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अब ऐसे में पंजाब और जम्मू जाने वाली अन्य ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इस मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ आ रही है।
पंजाब के गोविंदगढ़ स्टेशन पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का काम होने के कारण रेलवे ने अमृतसर और जम्मूतवी आने जाने वाली 14 ट्रेनों को 21 से 25 मई के बीच रद्द कर दिया है। सहारनपुर से होकर गुजरने वाली जालंधर इंटरसिटी सुपर और सियालदाह एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेन रद्द की गई है। 18 ट्रेनों को पंजाब में विभिन्न अन्य मार्गों से भेजा जाएगा। शनिवार से लेकर आगामी 25 मई तक ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी ने बताया कि 14 महत्वपूर्ण ट्रेन पांच दिनों तक रद्द रहेगी। ऐसे में उज्जैनी, अंबाला इंटरसिटी आदि ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ बढ़ गई है। पांच दिनों तक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
ये ट्रेन रद्द हुई
सहारनपुर। 22 मई को 22551 जालंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस, 23 मई को 15212 दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस, 04141 प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस, 24 मई को 04142 उधमपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस, 23 मई को 22445 कानपुर अमृतसर एक्सप्रेस, 24 मई को 22446 अमृतसर-कानपुर एक्सप्रेस, 22 मई को 14606 जम्मूतवी हरिद्वार एक्सप्रेस, 23 मई को 14605 हरिद्वार-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 25 मई को 12053/12054 हरिद्वार अमृतसर हरिद्वार जनशताब्दी, 23 मई को 22317 सियालदाह जम्मूतवी एक्सप्रेस, 25 मई को 22318 जम्मूतवी-सियालदाह एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
सहारनपुर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ते यात्री- फोटो : SAHARANPUR