फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दून हाईवे पर दिन भर जाम से जूझते रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर जाम के लगने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिहारीगढ़ के दामोदराबाद घूम से थाने तक तथा शिवालिक पहाड़ियों में दिन भर जाम के हालात रहे। वाहनों को रेंग रेंग कर निकलना पड़ा।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर एक्सप्रेस-वे के निर्माण का कार्य चल रहा है। कस्बे में फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। इसके चलते सड़क मार्ग वनवे होने से सुबह से ही जाम के हालात बन जाते हैं। शनिवार सुबह से ही दामोदराबाद घूम से कस्बे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। यही नहीं हाईवे निर्माण के चलते गणेशपुर से डाट मंदिर तक भी जगह-जगह जाम से हालात बने रहे। रविवार को अवकाश के चलते बड़ी संख्या में देहरादून और मसूरी का रुख करते हैं। ऐसे में हाईवे पर वाहनों का रैला उमड़ पड़ता है। जिस कारण जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें