सहारनपुर। फिरोजपुर से धनबाद जा रही गंगा-सतलुज एक्सप्रेस में एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन के सहारनपुर पहुंचने पर आरपीएफ ने यात्री को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई।
मंगलवार रात ट्रेन नंबर 13308 फिरोजपुर छावनी-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस से रामनाथ (50) अपनी पत्नी के साथ अयोध्या जा रहे थे। ट्रेन जैसे ही अंबाला से निकली तो रामनाथ की तबीयत खराब होने लगी। इसकी सूचना कंट्राेल रूम में दी गई, जहां से आरपीएफ को मेसेज मिला। रात करीब 12 बजे ट्रेन सहारनपुर पहुंची।
ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ स्टाफ ने यात्री को ट्रेन से उतारा और एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। आरपीएफ सिपाही ने यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया। कई घंटे तक यात्री अस्पताल में भर्ती कराया। आराम मिलने के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दी।