फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लंबी दूरी की ट्रेनें निरस्त होने से यात्री परेशान

Tue, 06 Jan 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। जिन नियमित ट्रेनों का संचालन हो रहा है, उनमें से अधिकांश ट्रेनें लेट पहुंच रही।
विज्ञापन

रेलवे ने मौसम को देखते हुए एक दिसंबर 2025 से 16 ट्रेनों को दो मार्च 2026 तक निरस्त कर दिया था। इनमें अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा, गरीब रथ, हरिहर, दुर्गियाना, लालकुआं एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं। बिहार जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस का हर कोच सामान्य होने की वजह से यात्रियों की भीड़ अधिक रहती थी। हाल यह रहता था कि उसमें पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती। इन ट्रेनों के निरस्तीकरण से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी 14605 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 64513 सहारनपुर-नंगलडैम मेमू निरस्त रही। ट्रेन नंबर 64029 दिल्ली-सहारनपुर मेमू 1:42 घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें