फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस का पुतला फूंका

Sun, 08 May 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कोर्ट रोड पर डीआईओएस का पूतला फूंकते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 सीबीएसई स्कूलों की मनमानी के विरोध में अभिभावकों ने कोर्ट रोड पर एकत्रित होकर अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक का पुतला भी फूंका।  
विज्ञापन


कांग्रेस के जिला महामंत्री संजय वालिया ने कहा कि सीबीएसई स्कूलों फीस में लगातार बढ़ोत्तरी कर रहे है। जिसका सीधा असर अभिभावकों पर पड़ रहा है। डीआईओएस की लापरवाही के कारण ही अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के हौसले बुलंद है और अपनी मनमानी पर उतारू है।

वालिया ने कहा कि अभिभावक मंगलवार को बडे़ जुलूस के रुप में कलक्ट्रेट तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि इस आंदोलन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान इकराम खान, राजकुमार सैनी, नसीब खान, शुभम वर्मा, राव सेखावत, साद खान, शहजाद अली, अनुपम, विजय, करण, बंटी, मुकेश, संजय, गीता, शिवम, एलके दुआ, ओमप्रकाश, विकास गोयल, सुरेश कुमार, संदीप वालिया आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें