फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नेह की मूरत होती है मां

Sun, 08 May 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
विज्ञापन
बेनिसन स्कूल में मदर-डे पर प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर स्कूलों में मदर्स डे समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
विज्ञापन


प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में प्रबंधक हितैष मित्तल और प्रधानाचार्या शालू चौधरी ने संबोधित किया। विद्यार्थियों ने कलात्मक कला की पुस्तक में मां का चित्र बनाया। अध्यापक अतुल भटनागर और दीपा सैनी ने मां की महिमा पर प्रकाश डाला।

कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में स्वाती गर्ग ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मातृ शक्ति को ईश्वर का दूसरा रूप बताया। सीमा सचदेवा और अभिषेक शर्मा ने गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


तुषार सैनी, जैसमिन, तनु, कशिश, खुशी गर्ग, नैंसी वर्मा, आदित्य गर्ग, विभांश गोयल, चैतन्य गर्ग आदि ने रंगारंग प्रस्तुति दी। संचालन विवेक चौरसिया और तैयबा मलिक ने किया। प्रधानाचार्य संजीव गुप्ता और प्रबंध समिति के वरुण गर्ग एवं नीरज गोयल रहे। 

सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि प्राचार्या वृतिका ढिल्लन, निशा गुप्ता, सीमा तायल और नीलिमा गर्ग ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सलाद मैकिंग में अंजू गर्ग, एनर्जी ड्रिंक में शबीना, नेल आर्ट में रीना, बुके मेकिंग में सोनिका तायल, केटवॉक में सोनिया दीक्षित प्रथम रही। खेलकूद में पूनम नामदेव और ईशा कौशन विजेता रही। 
विज्ञापन


विशाखा, अमनप्रीत कौर, सिमरन कौर, रितविका सिंघल, याचिका, अश्वनी शर्मा, वंदना ध्रुव और अनुराधा शर्मा ने मातृ शक्ति और उसके सम्मान पर विचार रखे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पूनम वर्मा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन रूबिना मलिक ने किया। विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल में भी अनेक प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें