फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पंकज दबोचा

विज्ञापन
नकुड़ में पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया इनामी बदमाश - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर/नकुड़। एसओजी और नकुड़ पुलिस ने शुक्रवार देर रात को नकुड़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश पंकज निवासी सडोली को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में गिरफ्तार पंकज के पैर और एक सिपाही रविंद्र के हाथ में गोली लगी है।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पंकज ने गत वर्ष जलालपुरा गांव निवासी शुभम का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी। इसके अलावा उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नौनाता के रहने वाले युवक आशीष को भी गोली मारकर घायल किया था। पंकज दोनों घटनाओं में फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि पंकज शुक्रवार रात को अपने गांव सडोली आ रहा है, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी तो उसने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान पंकज का साथी फरार हो गया। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्टल कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ सिपाही- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें