फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टोल प्लाजा पर फायरिंग से दहशत

Thu, 18 Jun 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे स्थित जैनपुर टोल प्लाजा पर बुधवार शाम हुई फायरिंग की घटना से कर्मचारियों और राहगीरों में दहशत फैल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन


टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक अतुल पंवार ने बताया कि शाम के समय चार युवक टोल प्लाजा के कंट्रोल रूम में पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों से अभद्रता व गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि युवकों द्वारा अपने परिचितों को टोल प्लाजा पर नौकरी दिलाने का दबाव बनाया जा रहा था। विवाद बढ़ने पर उनमें से एक युवक ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली कंट्रोल रूम की छत में जाकर लगी, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

सीओ देवबंद अभितेष सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें