फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावः प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर सूची हाईकमान को भेजी

Mon, 30 Oct 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में भाजपा के मंत्री और प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची तैयार कर हाईकमान को भेज दी है। नगर निगम के मेयर, पार्षदों, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्षों तथा सभासदों के प्रत्याशियों को लेकर पूरे दिन कृषि व प्रभारी मंत्री तथा जिला और महानगर के पदाधिकारियों के बीच चर्चा होती रही। इसके बाद प्रत्याशियों की सूची तैयार कर हाईकमान को भेज दी गई।  
विज्ञापन


रविवार को दिल्ली रोड स्थित एक सभागार भाजपा की सियासत का अड्डा बना रहा। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश के कृषि एवं प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, नगर निगम चुनाव समिति भाजपा के प्रभारी विजयपाल तोमर, क्षेत्रीय अध्यक्ष और महानगर प्रभारी  महेंद्र सिंह धनौरिया तथा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज पाठक दिल्ली रोड स्थित सभागार में पूरे दिन जनपद और महानगर के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम  के मेयर, नगर पालिका, नगर पंचायतों के अध्यक्ष, निगम के 70 वार्डों के पार्षदों, सभासदों के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा करते रहे। 

 दिनभर दावेदारों के नाम पर मंथन चलता रहा। इस दौरान सभी दावेदार मंत्री के सामने अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और शक्ति प्रदर्शन किया। 
 पूरे दिन गहमागहमी के बाद नगर निगम के 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों, चार नगर पालिकाओं, छह नगर पंचायतों  के अध्यक्ष और सभासदों पद के तीन-तीन उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार कर मंत्री सूर्य प्रताप शाही को सूची सौंपी गई, जो वह हाईकमान को देंगे। इस पर अंतिम मुहर हाईकमान द्वारा ही लगाई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें