सहारनपुर। पंचायत चुनावों के लिए मंगलवार को अनंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। निर्वाचक, सहायक निर्वाचक, खंड और ग्राम पंचायत कार्यालयों पर चस्पा मतदाता सूची को देखने के लिए मतदाता पहुंच रहे हैं। अनंतिम मतदाता सूची में 71,265 हजार मतदाता बढ़े हैं। सूची पर 30 दिसंबर तक आपत्ति दी जा सकती है। आपत्तियों पर निर्धारित प्रपत्र भरकर जमा कराना होगा।
जिले में 884 ग्राम पंचायतें हैं। इन पंचायतों में वार्डों की संख्या 11,210 है। क्षेत्र पंचायत में वार्ड की संख्या 1,206 है। इसी तरह जिला पंचायत के कुल 49 वार्ड हैं। 2021 के पंचायत चुनाव में जिले में 18, 56,173 मतदाता पंजीकृत थे। 19 अगस्त से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य का शुरू हुआ था। अब जब अनंतिम मतदाता सूची जारी की गई है, तो इस पर दावे और आपत्ति दी जा सकती है।
नाम शामिल कराने के लिए आवेदक को प्रपत्र-2 भरकर जमा कराना होगा। किसी भी प्रविष्टि में संशोधन के लिए आवेदक को प्रपत्र-3 भरकर कार्यालयों पर जमा कराना होगा। इसके अलावा यदि किसी को मतदाता सूची में शामिल नाम पर कोई आपत्ति हैं, तो उन्हें प्रपत्र-4 भरकर जमा करना होगा। दावे और आपत्तियों को निस्तारित करने और मतदाता सूचियों को कंप्यूटरीकृत करने के बाद अंतिम मतदाता सूची छह फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
- पंचायतों में मतदाताओं की स्थिति
ब्लॉक-वोटर(2021)-ड्रॉफ्ट वोटर-बढ़े वोटर
गंगोह210388-2157805392
मुजफ्फराबाद-2144332242179784
सरसावा1902811931332852
पुंवारका-187689-20015371265
नागल1707131785447831
बलियाखेड़ी-168427-1771028675
नकुड़160850-1655664716
देवबंद-1639211718087887
साढ़ौली कदीम1477571521228365
नानौता1320791342182139
रामपुर मनिहारान-113655-114795-1140