फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में पल्लवी बनी कॉलेज विजेता

विज्ञापन
मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज में शतरंज प्रतियोगिता में खेलती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स पीजी कॉलेज में शुक्रवार से वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आगाज हो गया। चार मार्च तक चलने वाली प्रतियोगिताओं के पहले दिन कॉलेज के सभागार में शतरंज के मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने खूब माथापच्ची की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्या प्रोफेसर पंकज छाबड़ा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दिन हुए शतरंज मुकाबलों में कॉलेज की 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रारंभिक मैचों में अनीशा ने रितिका को, रजनी ने आयशा को, सिमरन ने इशिका को, पल्लवी ने मुस्कान को, फरीना ने मोहिनी को, अनन्या ने आरजू को, आंचल ने मानसी को, पारुल ने वर्षा को, प्रतिभा ने अंजलि को, उर्वशी ने आंचल को, साक्षी ने हिमानी को, मानसी धीमान ने निपुर को, वेदिका ने नेहा को, मुस्कान ने जेनब को, पारुल ने सुजाता को, सृष्टि ने रहनुमा को, वैशाली ने फौजिया को, शुमैला ने आंचल को, अलीना ने सपना को और पल्लवी ने इकरा को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रजनी, पल्लवी, अनन्या तथा उर्वशी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में पल्लवी ने रजनी को तथा दूसरे सेमीफाइनल में अनन्या ने उर्वशी को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें सफेद मोहरों से खेलते हुए पल्लवी ने अनन्या को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में उर्वशी ने रजनी को पराजित किया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता निधि सैनी तथा कुमारी शिखा रानी रही, जबकि मुख्य निर्णायक क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. रीता बोरा रही। प्रतियोगिताओं के दौरान क्रीड़ा समिति की सदस्य आशा पांडेय, डॉ. जया, डॉ. सीमा रानी, अनुपम गुप्ता, कुमार शिवम, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज में शतरंज प्रतियोगिता में खेलती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें