सहारनपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कश्मीर में मारे गए आतंकवादी बुरहान को मारने पर सेना का धन्यवाद कर सेना सम्मान दिवस मनाया।
साथ ही पाकिस्तान में आतंकवादी बुरहान की मौत पर काला दिन घोषित करने पर रोष व्यक्त पाकिस्तान का झंडा जलाया। मंगलवार को कार्यकर्ता रैली के रुप में कलेक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचे।
इस दौरान संयोजक अभिषेक पंडित ने कहा कश्मीर में भारतीय सैनिक आतंकवादियों का सामना कर हमारी सुरक्षा के लिए काम कर रहे है, लेकिन जिस तरह पाकिस्तान खुले आम आतंकवादियों के समर्थन में काला दिन मना रहा है।
इससे हर बार की तरह फिर से पाकिस्तान का आतंक प्रेम दुनिया के सामने आ रहा है। इसमें आचार्य कमल किशोर और महानगर अध्यक्ष शिवकुमार गौड़, रमेश शर्मा, अंकित पंडित, राहुल झाम, रोहित पांचाल, नितिन, कन्हैया, नमन, अजय, प्रभात, सुधांशु, सीमांत, अपूर्व, आयुष्मान, नमन, प्रिंस, शुभम, सुमित, तनुज आदि रहे।