फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पजना नदी का पुल टूटा, दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे बंद

Sun, 03 Sep 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
विज्ञापन
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर धराशाई हुआ पजना नदी का पुल और नदी में गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मिर्जापुर के पास शनिवार की तड़के पजना नदी का सैकड़ों साल पुराना पुल टूटने के बाद दिल्ली-यमनोत्री हाईवे बंद हो गया। पुल टूटने से सेलाकुई (देहरादून) के रहने वाले एक परिवार की कार तेज गति होने के कारण नदी में गिरकर पलट गई।
विज्ञापन


पीछे से आए इसी परिवार के लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद कार में सवार चार लोगों को नदी से बाहर निकाला गया और उन्हें सीएचसी बेहट में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही डीएम-एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर टूटे पुल का निरीक्षण किया। 

 पिछले 48 घंटे से पहाड़ियों पर बारिश होने के चलते बरसाती नदियां उफान पर हैं। पानी के तेज बहाव के कारण तड़के चार बजे के करीब अप्रोच में हुए कटाव से मिर्जापुर पोल के पसा पजना नदी का अंग्रेजी हुकूमत में बना पुल टूट गया। पानी का बहाव इतना तेज था, कि पुल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन


सके आधा घंटा बाद सहारनपुर से देहरादून के सेलाकुई जा रही एक कार तेज गति होने के कारण नदी में जा गिरी और पलट गई। उसमें मोहित गुप्ता पुत्र राजेश, योगेश पुत्र रामानंद गुप्ता, मनोज गुप्ता पुत्र श्यामलाल एवं मनजीत बंसल पुत्र सुरेश बंसल निवासी सेलाकुई सवार थे। पीछे से उनके परिवार के लोग दूसरी कार में पहुंचे।

ड्राईवर ने आगे पुल टूटा देखकर कार रोक ली और नदी में कार पलटी देखकर उन्होंने 100 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद 100 नंबर डायल पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे चारों लोगों को किसी तरह बाहर निकालकर सीएचसी बेहट लाकर भर्ती कराया।

यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इनमें मोहित की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुबह होने पर तहसीलदार हर्ष चावला मौके पर  पहुंचे। इनके बाद डीएम-एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर टूटे हुए पुल का निरीक्षण किया।  

पुल टूटने से दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया है। इससे सहारनपुर से विकासनगर-चकरोता-पावंटा साहिब के लिए बस सेवा, ट्रांसपोर्ट आदि भी बंद हो गई है। मौके पर पहुंचे डीएम प्रमोद कुमार पांडेय ने दोनों तरफ अवरोधक लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि रात के समय कोई अनजान हादसे का शिकार न हो।

दूसरे उन्होंने नदी के दोनों तरफ से बस सेवा शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं। नदी के एक किनारे से सहारनपुर और दूसरे किनारे से विकासनगर के लिए बसों का संचालन कराया जाएगा। यात्री नदी में बनाए जाने वाले वैकल्पिक रास्ते से पैदल बस तक पहुंचेंगे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें