फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में हुआ फिल्म पद्मावत का प्रदर्शन

Sun, 28 Jan 2018 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सिनेमाहाल पर तैनात पुलिसबल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर शहर के दो सिनेमाघरों में फिल्म पद्मावत का प्रदर्शन 26 जनवरी से शुरू हो गया। राजपूत समाज कि विरोध प्रदर्शन की चेतावनी के चलते दोनों सिनेमाघरों पर कड़ा पहरा लगाया गया।
विज्ञापन


सिनेमाघरों पर पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की गई। फिल्म पद्मावत का सहारनपुर के दो सिनेमाघरों में प्रदर्शन शुरू किया गया। एसआरएस और राकेश सिनेमाघर में 26 जनवरी से फिल्म का शो शुरू किया गया।

राजपूत समाज के संगठनों की विरोध प्रदर्शन की चेतावनी के चलते शनिवार को सुबह से ही सिनेमाघरों पर पुलिस तैनात कर दी गई। एसआरएस मल्टीप्लेक्स एवं राकेश टॉकीज पर पुलिस और पीएसी ने डेरा डाल दिया।
विज्ञापन


यहां तक कि पुलिस ने सिनेमाघर संचालकों को पूरी तरह सुरक्षा के प्रति आश्वस्त रहने का आश्वासन दिया और विरोध करने वालों से निपटने की तैयारी कर ली। दिनभर पुलिस तैनात रही। लेकिन किसी भी सिनेमाघर पर विरोध जताने के लिए कोई भी नहीं पहुंचा।

नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि सिनेमाघरों की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। कोई भी विरोध प्रदर्शन करने के लिए अभी तक नहीं पहुंचा है। जो भी कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करेगा। उसे तुरंत गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

सर्व युवा शक्ति एवं करणी सेना के पदाधिकारियों ने 25 जनवरी को एलान किया था कि फिल्म सहारनपुर में रिलीज हुई तो शनिवार को सिनेमाघरों पर प्रदर्शन किया जाएगा और गिरफ्तारी दी जाएगी।

पुलिस पूरी तैयारी के साथ सिनेमाघरों पर पहुंची, लेकिन कोई भी पदाधिकारी अथवा राजपूत समाज का अन्य कोई व्यक्ति विरोध करने के लिए नहीं पहुंचा। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने गिरफ्तार लोगों के लिए व्यवस्था कर ली थी। लेकिन किसी ने गिरफ्तारी ही नहीं दी।

 क्षत्रिय युवा सर्वसमाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता फिल्म पद्मावत का विरोध जताने के लिए शनिवार को सांसद राघव लखनपाल शर्मा से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। लेकिन सांसद नहीं मिले। इसके बाद युवाओं ने सांसद के आवास के बाहर ही जमकर नारेबाजी की।

पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा नेता पद्मावत फिल्म के विरोध में मौन धारण किए हुए हैं। राजपूत समाज 2019 के चुनाव में बहिष्कार करेगा। प्रदर्शन करने वालों में कमल प्रधान, कान्हा राणा, सहदेव राणा, सचिन राणा, राजन सिंह राणा, दिग्विजय सिंह राणा, नागेंद्र सिंह राणा, काका प्रधान, योगेश पुंडीर, मोहित राणा, योगेश शर्मा, नितिन कश्यप, कन्हैया पंडित, शक्ति ठाकुर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें