फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पिता और उसकी दो बेटियां गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। गागलहेड़ी मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार पिता व उसकी दो पुत्रियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद पिता व उसकी एक पुत्री को हायर सेंटर रेफर किया गया। ग्राम बढेड़ी कोली निवासी रणजीत अपनी पुत्रियों रूबी व रेशमा के साथ उमाही भट्ठे पर ईंट पथाई की मजदूरी के लिए जा रहा था। सीडकी चौराहे के पास गागलहेड़ी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में रणजीत व उसकी दोनों लड़कियां घायल हो गईं। रणजीत व रूबी को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें