सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरुष वर्ग की पांच किलोमीटर तथा महिला वर्ग की तीन किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ कराई गई। इसमें 65 पुरुष और 45 महिलाओं ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में पदम कुमार और महिला वर्ग में स्वाति पाल ने बाजी मारी।
क्रॉस कंट्री दौड़ स्टेडियम में बन रहे ट्रैक पर कराई, इसका शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट बाबूराम सैनी ने हरी झंडी दिखाकर किया। पुरुष वर्ग में पदम कुमार पहले, विकास कुमार दूसरे, मंजीत कुमार तीसरे, सुधांशु कुमार चौथे, शोएब पांचवें और अमर छठे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में स्वाति पाल ने पहला, तन्नू ने दूसरा, निशा सैनी ने तीसरा, विशाखा ने चौथा, सिमरन शर्मा ने पांचवां और निर्धन देवी ने छठा स्थान हासिल किया। समापन पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें अनुज राणा, आरपी मिश्रा, राजेश जैन, सुशील राणा, विक्रम राणा, कामिल, वेद प्रताप सैनी आदि मौजूद रहे।
कबड्डी में भायला इंटर कॉलेज बना विजेता
स्वतंत्रता दिवस पर बालिकाओं की जिला कबड्डी प्रतियोगिता कराई। इसमें पांच टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम और भायला इंटर कॉलेज देवबंद की टीम के बीच हुआ। इसमें भायला इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी।
बॉक्सिंग में दिखाया दमखम
जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने किया। इसमें 35 से 75 किग्रा भार वर्ग में हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आर्यन कुमार, सक्षम कोरी, कुनाल, अभिषेक गुप्ता, दुष्यंत, प्रियांशु पंवार, लविश मान, शुभ खोखर, लवीश धीमान, श्याम कुमार, हर्ष पंवार, आकाश और राज शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में 40 से 60 किग्रा भार में हर्षिता राणा, नंदिनी शर्मा, डिंपल तथा अंजली ने पहला स्थान पाया। समापन पर पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
स्टेडियम में मैराथन दौड़ में दौड़ते धावक- फोटो : SAHARANPUR
स्टेडियम में मैराथन दौड़ में दौड़ते धावक- फोटो : SAHARANPUR
स्टेडियम में मैराथन दौड़ में दौड़ते धावक- फोटो : SAHARANPUR