फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आवारा कुत्तों के झुंड ने छह साल के मासूम को नोचा, गंभीर

Fri, 21 Aug 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट(सहारनपुर)। कस्बे की इंदिरा कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहे छह साल के मासूम पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को घेरकर बुरी तरह नोच डाला। गंभीर रूप से घायल बच्चे को बेहट सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इंदिरा कॉलोनी निवासी आफताब का छह वर्षीय बेटा जकी बृहस्पतिवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वहां पहुंचे आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने बच्चे के शरीर के कई हिस्सों पर काटकर और नोचकर गंभीर जख्मी कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और कुत्तों को भगाकर बच्चे की जान बचाई। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में आवारा कुत्तों को लेकर दहशत है। लोगों ने कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
-

आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक

जिले में आवारा कुत्तों का आतंक जानलेवा साबित हो रहा है। जुलाई माह में गागलहेड़ी के मुस्तहकम गांव में दुकान पर सामान लेने जा रहे साढ़े पांच वर्षीय अकदस पर कुत्तों ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से जख्मी अकदस की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। 27 अप्रैल को मुजफ्फराबाद के चाऊपुर में आठ वर्षीय लविश की कुत्तों के हमले में जान चली गई थी। मई में अंबेहटा में खूंखार कुत्तों के झुंड ने बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को मार डाला था।
विज्ञापन



जून माह में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर पंचायत द्वारा विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान 150 से अधिक आवारा कुत्तों को पकड़कर निर्धारित स्थान से बाहर छोड़ा गया था, जबकि 100 से अधिक कुत्तों की नसबंदी कराई गई थी।
विज्ञापन


- सरिता वर्मा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें